1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में यूपी में बड़ा बदलाव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में यूपी में बड़ा बदलाव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) , जो कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी उसमे थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब ये यात्रा 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी। इसके बाद 22 और 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुक्रवार को प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी। इस बीच खबर है कि यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बदलाव किया गया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) , जो कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी उसमे थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब ये यात्रा 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी। इसके बाद 22 और 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

यात्रा भदोही कॉलेज में नहीं ठहरेगी

17 फरवरी को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) भदोही पहुंचेगी। हालांकि उनके काफिले को विश्राम स्थल पर ठहरने के लिए प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं मिली है। यात्रा को 17 फरवरी की रात में भदोही जिले (Bhadohi District) के ज्ञानपुर क्षेत्र में स्थित विभूति नारायण इंटर कॉलेज (Vibhuti Narayan Inter College)  के मैदान में ठहरना था। अनुमति नहीं मिलने की वजह से अब यात्रा मुंशी लाटपुर (Munshi Latpur) में स्थित एक खेत में रूकेगी।

दूसरी तरफ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती (Additional Superintendent of Police Rajesh Bharti) ने बताया कि विभूति नारायण इंटर कॉलेज (Vibhuti Narayan Inter College) को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिये सेंटर बनाया गया है। 17 और 18 फरवरी को वहां परीक्षा होनी है। इसके मद्देनजर भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)  को ठहरने की अनुमति नहीं दी गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष (Congress District President) ने जिला प्रशासन (District Administration) पर बाधा डालने का आरोप लगाया है। कहा है कि पार्टी ने प्रशासन को कॉलेज में यात्रा के रूकने की सूचना एक हफ्ते पहले ही दे दी थी, लेकिन बावजूद इसके कॉलेज को एग्जाम सेंटर बनाया जबकि कई दूसरे कॉलेज भी विकल्प के तौर पर मौजूद थे।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...