1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. Bigg Boss-19 Winner : गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के बने विनर, सलमान खान के शो को किया अपने नाम

Bigg Boss-19 Winner : गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के बने विनर, सलमान खान के शो को किया अपने नाम

Bigg Boss -19 Winner : टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी और कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss-19) के विनर के नाम का एलान हो चुका है। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है। 7 दिसंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां पर होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने विनर के तौर पर उनके नाम का एलान किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bigg Boss -19 Winner : टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी और कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss-19) के विनर के नाम का एलान हो चुका है। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इस सीजन को अपने नाम कर लिया है। 7 दिसंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जहां पर होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने विनर के तौर पर उनके नाम का एलान किया है। फरहाना भट्ट शो की रनर अप रहीं। दोनों ने ही इस सीजन में खूब सुर्खियों बटोरी। दोनों ने अपने-अपने तरीके से गेम खेला और सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप-2 कंटेस्टेंट बने।

पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट

पढ़ें :- पत्रकार रजत शर्मा बेटी की शादी में शामिल हुए सलमान खान और शाहरुख खान , दूल्हा-दुल्हन को दी बधाई

सलमान खान ने पहले बतौर विनर गौरव के नाम का एलान किया और फिर उन्हें इस सीजन की ट्रॉफी सौंपी, जैसे ही खुलासा हुआ कि वो विजेता बन गए हैं वहां बैठे तमाम लोग उनके लिए तालियां बजाने लगे। उन्हें सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं मिली बल्कि उन्हें 50 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी भी मिली है। ये शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था। यानी 15 हफ्तों के बाद इसे अपना विनर मिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...