1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन चुनाव जीतने जा रहा है : लालू प्रसाद यादव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 महागठबंधन चुनाव जीतने जा रहा है : लालू प्रसाद यादव

इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance ) के नेतृत्व को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Rashtriya Janata Dal supremo Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance ) का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को दे देना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance ) के नेतृत्व को राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Rashtriya Janata Dal supremo Lalu Prasad Yadav) ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance ) का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) को दे देना चाहिए। वहीं कांग्रेस की आपत्ति के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके कहने से कुछ नहीं होगा। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को ही नेतृत्व देना चाहिए।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य

महिला संवाद यात्रा पर आंख सेंकने जा रहे हैं सीएम नीतीश कुमार :  राजद सुप्रीमो 

बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) की महिला संवाद यात्रा (Mahila Samvad Yatra) पर राजद सुप्रीमो (Rashtriya Janata Dal Supremo) ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

इधर, 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजद सुप्रीमो (Rashtriya Janata Dal Supremo) ने बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) जीतने जा रहा है। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता हमलोगों के साथ है।

पढ़ें :- ममता बनर्जी का शुभेंदु सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, बोलीं- भाजपा ने 177 सीटों पर की धांधली, कार्यकर्ताओं को रोक रही पुलिस

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...