1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रपिता गांधी की हत्या का ताली बजाकर जश्न मनाते गोडसे के उपासक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : तेजस्वी यादव

राष्ट्रपिता गांधी की हत्या का ताली बजाकर जश्न मनाते गोडसे के उपासक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार : तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ताली बजाने का वीडियो शेयर कर बड़ा हमला बोला है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि 30 जनवरी को शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ताली बजाने का वीडियो शेयर कर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

उन्होंने कहा कि आज के दिन गोडसे द्वारा राष्ट्रपिता गांधी की हत्या करने पर ताली बजाकर उसका जश्न मनाते गोडसे उपासक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) तन-मन से गोडसे और संघ के आराधक है। क्या यह घटना नहीं दर्शाती कि उनकी मानसिक स्थिति प्रदेश चलाने योग्य नहीं है? उन्होंने कहा कि दशहरे के दिन आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भी उन्होंने तीर-धनुष नीचे फेंक दिया था। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उस वक्त उनकी मानसिक स्थिति ऐसी थी कि उन्हें लगा कि तीर-धनुष की जगह किसी ने उनके हाथ में सांप थमा दिया है इसलिए उन्होंने उसे एकाएक फेंक दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...