1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bihar Election Voting: बिहार में शाम 5 बजे तक टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, अब तक 60.18 फीसदी मतदान

Bihar Election Voting: बिहार में शाम 5 बजे तक टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड, अब तक 60.18 फीसदी मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग हुई। पहले चरण की वोटिंग में सभी रिकॉर्ड टूट गए। शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar Election Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग हुई। पहले चरण की वोटिंग में सभी रिकॉर्ड टूट गए। शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ।

पढ़ें :- दिल्ली की दम घोटूं हवा के बीच मकर द्वार पर प्रदूषण के खिलाफ हल्ला बोल, विपक्षी सांसदों ने 'मौसम का मजा लीजिए' बैनर लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और राजद MLC के बीच भिड़ंत होती दिख रही है और दोनों नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि, राजद एमएलसी ने शराब पी ली है। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। वहीं एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि रात में इनको पैसा बांटने नहीं दिया गया। इसीलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी पर उतर आए। वह चुनाव हार गए इसलिए बौखला गए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये नाटक रचने का प्रयास कर रहे थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...