Bihar Floods : बिहार के 15 ज़िलों में बाढ़ के कारण 49 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से राज्य की नदियां उफान पर हैं, जो पहले से ही ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। इस बीच, बिहार में बाढ़ को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दावा है कि राज्य में बाढ़ से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इन मौतों को लेकर दुख जताया है।
Bihar Floods : बिहार के 15 ज़िलों में बाढ़ के कारण 49 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से राज्य की नदियां उफान पर हैं, जो पहले से ही ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही थीं। इस बीच, बिहार में बाढ़ को लेकर देश की सियासत गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दावा है कि राज्य में बाढ़ से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इन मौतों को लेकर दुख जताया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।’
बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर…
पढ़ें :- अजमेर में 36 साल बाद BJP को बड़ा झटका, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी; निर्दलीय तय करेंगे अगला बोर्ड
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 15, 2026
तेजस्वी यादव ने भेदभाव का लगाया आरोप
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को गुजरात और बिहार में भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, ‘गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ जाता है तो प्रधानमंत्री वहाँ पहुँच, इसे आपदा घोषित कर गुजरात को हज़ारों करोड़ का पैकेज दे देते है। इसी साल 23 जुलाई को गुजरात में बारिश ही हुई थी, बारिश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। बारिश मतलब बारिश होने पर ही प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने वहाँ के CM से conferencing की, Airforce और NDRF को अलर्ट मॉड पर रहने को कहा गया।’ उन्होंने कहा, ‘अभी कुछ साल पहले गुजरात में बाढ़ आई तो प्रधानमंत्री मोदी हवाई सर्वेक्षण करने गए, तुरंत 500 करोड़ का पैकेज दिया। राहत और बचाव के लिए Army, Airforce और NDRF की टीमें लगाई। पीड़ितों को 2-2 लाख रुपए दिए।’
गुजरात के किसी नाला में भी बारिश का पानी बढ़ जाता है तो प्रधानमंत्री वहाँ पहुँच, इसे आपदा घोषित कर गुजरात को हज़ारों करोड़ का पैकेज दे देते है।
पढ़ें :- राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 4,026 वार्ड जीते: कांग्रेस ने 3,438 पार्षद बनाए, कई वार्डों में गणना जारी
इसी साल 23 जुलाई को गुजरात में बारिश ही हुई थी, बारिश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई। बारिश मतलब बारिश होने पर ही प्रधानमंत्री मोदी… pic.twitter.com/ePv5WvAfz3
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 14, 2026
तेजस्वी ने आगे कहा, ‘ अब देखिए बिहार में बाढ़ से 50 से अधिक लोग मरे है। हज़ारों मवेशी ग़ायब हैं, हज़ारों करोड़ का नुकसान हुआ है, 45 लाख लोग प्रभावित है लेकिन सहायता तो छोड़िए प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री के मुँह से एक शब्द नहीं निकला है। वहाँ मदद करना तो दूर बिहार के CM से फ़ोन पर भी बात नहीं की है। क्या यहाँ के CM को वो फालतू और हल्का समझते है? हमारे बिहार के साथ इतना भेदभाव क्यों? गुजरात में बाढ़ नहीं बारिश में ही केंद्र सरकार active हो जाती है और बिहार में सैंकड़ों लोगों के मरने और 45 लाख बिहारियों के प्रभावित होने पर भी कोई हलचल नहीं।’