1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar News: ऐसा पहले कभी नहीं होता था ये नैचुरल नहीं है, जरूर किसी ने गड़बड़ी की है, हिंसा पर बोले सीएम नीतीश कुमार

Bihar News: ऐसा पहले कभी नहीं होता था ये नैचुरल नहीं है, जरूर किसी ने गड़बड़ी की है, हिंसा पर बोले सीएम नीतीश कुमार

ऐसा कभी नहीं होता था। ये नैचुरल नहीं है, जरूर किसी ने गड़बड़ी की है। ऐसे में हमने पूरी तरह से जांच करने के आदेश दे दिए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि पहले हम लोग सभी त्योहार शांति से मनाते थे। लेकिन अब पता नहीं ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bihar News:  बिहार के सासाराम और नालंदा में रामनवमी के अवसर पर हिंसा भड़क गई। पुलिस ने उपद्रवियों पर कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण कर लिया है। हालांकि, वहां पर स्थिति अभी तनावपूर्ण है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar)  का बयान आया है और उन्होंने इसे साजिश बताया है। घटना के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि ऐसी घटनाएं काफी दुखद हैं।

पढ़ें :- Bihar News: नीतीश सरकार के कैबिनेट विस्तार के अगले दिन विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको मिला कौन सा विभाग

ऐसा कभी नहीं होता था। ये नैचुरल नहीं है, जरूर किसी ने गड़बड़ी की है। ऐसे में हमने पूरी तरह से जांच करने के आदेश दे दिए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) ने कहा कि पहले हम लोग सभी त्योहार शांति से मनाते थे। लेकिन अब पता नहीं ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं। वहीं, इस दौरान नीतीश कुमार से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के स्थगित होने पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वहीं, बीजेपी के सुरक्षा नहीं देने के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने के आरोप को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ये बातें बिल्कुल गलत हैं। राज्य सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री के आने पर जो कुछ किया जाना चाहिए वो सबकुछ किया जाता है। बता दें कि, रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान नालंदा और सासाराम में बवाल हुआ था। दोनों जगहों पर जमकर हिंसा हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...