1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar Politics : नीतीश कुमार का जीतनराम मांझी पर बड़ा अटैक, बोले- BJP के लिए करते थे जासूसी

Bihar Politics : नीतीश कुमार का जीतनराम मांझी पर बड़ा अटैक, बोले- BJP के लिए करते थे जासूसी

बिहार के मंत्री और जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  के बेटे डॉक्टर संतोष मांझी (Dr. Santosh Manjhi) के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने कहा कि मैंने इस्तीफा दिया और उन्हें ( Jitan Ram Manjhi) सीएम बनाया, अब वह क्या कहते हैं? सभी जानते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के मंत्री और जीतन राम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  के बेटे डॉक्टर संतोष मांझी (Dr. Santosh Manjhi) के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने कहा कि मैंने इस्तीफा दिया और उन्हें ( Jitan Ram Manjhi) सीएम बनाया, अब वह क्या कहते हैं? सभी जानते हैं।

पढ़ें :- हमें ही नहीं जदयू के भी 99% लोगों को यह सब ठीक नहीं लग रहा है...जानिए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्यों कहीं ये बातें

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि जीतनराम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैंने उनको विलय के लिए बोला था। वह साथ होते थे तो बीजेपी तक बात पहुंचाते थे। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) प्रमुख जीतनराम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  के बेटे डॉ. संतोष कुमार सुमन (Dr. Santosh Manjhi)  के इस्तीफे पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने कहा कि सभी जानते थे कि वह भाजपा के लोगों से मिल रहे हैं और फिर हमारे पास भी आते थे। जब मैंने उनसे (Jitan Ram Manjhi और Santosh Kumar Suman) से कहा कि या तो अपनी पार्टी को हमारे साथ विलय करें या अलग करें, तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

जीतनराम मांझी ने कहा था- ये जनता की आवाज थी

बता दें कि संतोष मांझी के इस्तीफे पर दो दिन पहले HAM प्रमुख जीतनराम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  ने कहा कि हमने इतने दिन उन्हें देखा परखा फिर जाकर यह निर्णय लिया कि अब इन्हें छोड़ना ही पड़ेगा। यह जनता की आवाज़ थी।

जीतनराम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  को हमने अपनी बातें कही, उन्होंने कहा कि पार्टी में आ जाएं या फिर बाहर चले जाएं। चाहे ललन सिंह हो, तेजस्वी यादव हो या नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  हो मुझे किसी से व्यक्तिगत परेशानी नहीं है लेकिन जनहित के साथ समझौता नहीं होगा।

पढ़ें :- Jan Vishwas Rally : जनविश्वास रैली में दहाड़े लालू यादव, बोले- 'PM मोदी नहीं हैं हिंदू', नीतीश को बताया 'पलटूराम'

संतोष मांझी ने मंत्रिमंडल से दिया था इस्तीफा

बता दें कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ( Jitan Ram Manjhi)  के बेटे संतोष मांझी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के ऐलान के बाद मीडिया से बात करते हुए संतोष ने कहा कि उनकी पार्टी का अस्तित्व खतरे में था, उसे बचाने के लिए ये किया, मैं महागठबंधन आज भी रहना चाहता हूं।

संतोष मांझी ने कहा कि जेडीयू चाहती है कि हम अपनी पार्टी को उनके साथ मर्ज कर दें। लेकिन हमें ये मंजूर नहीं हैं। हम अकेले संघर्ष करेंगे। हमें जदयू में विलय नहीं करना है। नीतीश कुमार लगातार हमसे विलय करने के लिए कह रहे थे, लेकिन हमने इनकार कर दिया। संतोष सुमन ने कहा, हम बीजेपी के साथ जाएंगे या नहीं ये अलग बात है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...