1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Bijnor Road Accident : बिजनौर में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत

Bijnor Road Accident : बिजनौर में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत

यूपी (UP) के बिजनौर जिले (Bijnor District) में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नजीबाबाद (Najibabad)  में एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

बिजनौर। यूपी (UP) के बिजनौर जिले (Bijnor District) में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नजीबाबाद (Najibabad)  में एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास पर मायावती की तीखी प्रतिक्रिया, बोलीं- अगर ये फैसला पहले ही ले लेते तो...

बिजनौर के कोतवाली मार्ग पर गुनियापुर के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया गया कि हादसे में मारे गए सभी मृतक जनपद अमरोहा के गांव सरकड़ा के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

कोतवाली से नजीबाबाद (Najibabad) दिशा आ रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार में सवार चारों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतकों में एक सिपाही और पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। पुलिस को कार से एक मृतक की परविंदर नाम की आईडी मिली है। पुलिस अन्य की पहचान करने के लिए संपर्क कर रही है।

सभी मृतक गांव सरकड़ा, बछराव अमरोहा निवासी बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर (Police station incharge Rajendra Singh Pundir) ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...