1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bird Flu Virus : बर्ड फ्लू वायरस से मेक्सिको में दुनिया की पहली इंसानी मौत , जानें लक्षण

Bird Flu Virus : बर्ड फ्लू वायरस से मेक्सिको में दुनिया की पहली इंसानी मौत , जानें लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि अप्रैल में मैक्सिको में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जो पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से ग्रस्त था और कुछ समय पहले बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गया था।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bird Flu Virus : विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पुष्टि की है कि अप्रैल में मैक्सिको में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जो पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से ग्रस्त था और कुछ समय पहले बर्ड फ्लू से संक्रमित हो गया था। पीड़ित एवियन इन्फ्लूएंजा ए (H5N2) के लक्षणों से पीड़ित होने के बाद बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। मामले से जुड़े डिटेल्स और मनुष्यों पर इसके प्रभाव की अभी भी जांच की जा रही है। हालांकि, इस घटना ने अब वैश्विक स्वास्थ्य संगठन को सतर्क कर दिया है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

WHO ने कहा कि मेक्सिको राज्य के 59 वर्षीय निवासी को मेक्सिको सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 24 अप्रैल को बुखार, सांस की तकलीफ, दस्त, मतली और सामान्य असुविधा के बाद उनकी मृत्यु हो गई. WHO ने एक बयान में कहा, ‘हालांकि इस मामले में वायरस के संपर्क का स्रोत फिलहाल अज्ञात है, मेक्सिको में पोल्ट्री में ए(H5N2) वायरस की सूचना मिली है।’

डब्ल्यूएचओ ने एक बयान में कहा, “हालांकि इस मामले में वायरस के संपर्क का स्रोत फिलहाल अज्ञात है, लेकिन मेक्सिको में पोल्ट्री में ए(एच5एन2) वायरस पाए जाने की सूचना मिली है।”

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। अब तक इस वायरस के कई प्रकार पाए गए हैं, जिनमें H5N1 पक्षियों में सबसे प्रमुख है।

एवियन इन्फ्लूएंजा के नाम से जाना जाने वाला यह वायरस आमतौर पर इंसानों को प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, इसके कुछ दुर्लभ घातक मामले भी सामने आए हैं।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...