1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP और तेलंगाना के मुख्यमंत्री मिले हुए हैं, राहुल गांधी ने केसीआर पर साधा निशाना

BJP और तेलंगाना के मुख्यमंत्री मिले हुए हैं, राहुल गांधी ने केसीआर पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा, देश में BJP विपक्ष के नेताओं के पीछे CBI, ED, IT लगाती है। BJP विपक्ष को डराने के लिए उन पर केस डालती है। लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई जांच क्यों नहीं होती? ऐसा इसलिए है क्योंकि BJP और BRS एक हैं... BJP और तेलंगाना के मुख्यमंत्री मिले हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Telangana Assembly Elections: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सियासी तपिश बढ़ती जा रही है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यहां पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। गुरुवार को राहुल गांधी ने तेलंगाना के भुपालपल्ली इलाके में विजयभेरी यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, KCR चुनाव में हारने वाले हैं। यह लड़ाई राजा और प्रजा के बीच की लड़ाई है। आप चाहते थे तेलंगाना में जनता का राज हो लेकिन यहां सिर्फ एक परिवार का राज हो गया।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

राहुल गांधी ने कहा, देश में BJP विपक्ष के नेताओं के पीछे CBI, ED, IT लगाती है। BJP विपक्ष को डराने के लिए उन पर केस डालती है। लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई जांच क्यों नहीं होती? ऐसा इसलिए है क्योंकि BJP और BRS एक हैं… BJP और तेलंगाना के मुख्यमंत्री मिले हुए हैं।

साथ ही कहा, देश में सबसे बड़ा मुद्दा जातिगत जनगणना का है। जातिगत जनगणना से पता चलेगा कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी और सामान्य वर्ग के लोग हैं और किसकी कितनी भागीदारी है। ये देश के एक्स-रे जैसा है और इससे यह भी मालूम होगा कि देश का धन कैसे बांटा जा रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, आज हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का अरबों रुपए का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन एक किसान अपना बैंक लोन माफ कराना चाहे तो उसे मारकर भगा देते हैं। दुकानदारों की जेब से GST निकलती है और अडानी जी की जेब में चली जाती है। जातिगत जनगणना जरूरी है, उससे पता लगेगा कि किसकी कितनी आबादी है और किसके पास हिंदुस्तान का कितना धन है तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार आते ही हम जातिगत आधारित गणना करवाएंगे।

उन्होंने कहा, कर्नाटक में महिलाएं फ्री बस यात्रा करती है। हर महीने महिलाओं और किसानों के खातों में पैसे आते हैं। छत्तीसगढ़ में हम किसानों को धान के लिए देश में सबसे ज्यादा पैसे देते हैं। राजस्थान में हमने चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख तक इलाज मुफ्त दिया है। इसी तरह तेलंगाना की महिलाओं को महालक्ष्मी योजना के तहत 2,500 रुपए मिलेगा, 500 में गैस सिलेंडर मिलेगा और बस में फ्री यात्रा मिलेगी। हम यहां आपसे झूठा वादा नहीं करने आएं हैं, जैसे KCR ने आपसे जमीन देने का झूठा वादा किया था।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...