1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी, महाराष्ट्र में इनको सौंपी जिम्मेदारी

BJP ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए प्रभारी, महाराष्ट्र में इनको सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर में होना है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू कश्मीर में होना है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पढ़ें :- जिस सपा के दामन पर रामभक्तों के खून के छींटे लगे हों, वे आज रामभक्ति का स्वांग रच रहे: केशव मौर्य

भाजपा अध्यक्ष ने महाराष्ट्र के लिए भूपेंद्र यादव को प्रदेश चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही हरियाणा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और और बिप्लब कुमार देव को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें :- 29 सितंबर से चार अक्टूबर को बीच होगा कनाडा सुपर 60 लीग, दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह ने कहा फिर लीग में करूंगा वापसी

इसके साथ ही झारखंड में शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश चुनाव प्रभारी और डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा को प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जम्मू कश्मीर में जी. किशन रेड्डी को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...