1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: पिता ने थामा सपा का दामन तो बेटी को भाजपा ने दिया टिकट

UP Election 2022: पिता ने थामा सपा का दामन तो बेटी को भाजपा ने दिया टिकट

बीजेपी ने शुक्रवार को प्रत्याशियों का सूची जारी कि थी। जिसमें भाजपा ने रिया शाक्य को मैदान में उतार दिया। बता दें कि रिया शाक्य के पिता विनय शाक्य अभी हाल ही में भाजपा का दामन छोड़ कर सपा का दामन थामा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें आने लगी की बेटियों-बहुओं का ठिकाना बनीं भाजपा।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 85 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इसमें से 15 महिलाओं को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बिधूना से भाजपा ने रिया शाक्य को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि, हाल में ही रिया के पिता ने सपा का दामन थाम लिया था।

पढ़ें :- CAA के तहत इस दिन से मिलने लगेगी नागरिकता, गृहमंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पिता—पुत्री चुनाव में आमने सामने दिखाई दे सकते हैं। वहीं, अब भाजपा ने रिया को वहां से टिकट देकर बड़ा दांव चला था। वहीं, इसको लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि, ‘बेटियों-बहुओं का ठिकाना बनीं भाजपा’। बता दें कि, बीते दिनों केंद्रीय मंत्री और यूपी के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर ने सपा से चुटकी लेते हुए कहा था कि सपा वाले भी जानते हैं कि बेटी-बहुएं भाजपा में ही सुरक्षित हैं।

किन की बहू-बेटियां भाजपा में हुई शामिल
विनय शाक्य- बेटी- रिया शाक्य
स्वामी प्रसाद मौर्य – बेटी- संघमित्रा मौर्य
मुलायम सिंह यादव – बहू- अपर्णा यादव

195 सीटों की जातिगत स्थिति
ओबीसी-76, दलित-38, ठाकुर-33, ब्राह्मण-24, वैश्य-13, पंजाबी-6, त्यागी-3
कायस्थ-2

 

पढ़ें :- आज अयोध्या में 200 पाकिस्तानियों के लिए विशेष समारोह का होगा आयोजन, जानिए कौन हैं ये लोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...