1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP लगातार लोकतंत्र को कमजोर और जनादेश का अपमान कर रही: अखिलेश यादव

BJP लगातार लोकतंत्र को कमजोर और जनादेश का अपमान कर रही: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। पार्टियों को तोड़ना और विधायकों को पद का और अन्य तरह का लालच देकर अपने साथ ले जाना, क्या भ्रष्टाचार नहीं है? उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी तोड़फोड़ कर ले विपक्ष को कोई झटका नहीं लगने वाला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि जनता बदलाव चाहती है। जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार है। वह भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है। कहा कि विपक्ष अपने-अपने राज्यों में मजबूत है। भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है। 2024 में भाजपा का सफाया होगा। भाजपाई चाहे जितना प्रयोग कर लें अब उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों की ऐतिहासिक जीत होगी।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। बढ़ती महंगाई का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी इन्वेस्टमेंट मीट के बाद आखिर उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टर निवेश क्यों नहीं कर रहे हैं? सरकार को निवेशकों को ढूंढना पड़ रहा है, फिर भी वह नहीं आ रहे हैं। कोई कारखाना, उद्योग नहीं लगा। महंगाई बढ़ी है तो मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) ने पूरे प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। प्रदेश में कहीं भी चले जाइए सड़कों पर सांड़ ही सांड़ दिखाई देते हैं। वही ट्रैफिक संभाल रहे है। प्रधानमंत्री जी ने छुट्टा जानवरों के लिए जो घोषणा की थी उसका क्या हुआ? किसान की आय दोगुनी करने के वादे का क्या हुआ?

इसके साथ ही कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) में भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार चरम पर है। पार्टियों को तोड़ना और विधायकों को पद का और अन्य तरह का लालच देकर अपने साथ ले जाना, क्या भ्रष्टाचार नहीं है? उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे जितनी तोड़फोड़ कर ले विपक्ष को कोई झटका नहीं लगने वाला है।

भाजपा को अंततः जाना ही है, क्योंकि जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है। भाजपा लगातार लोकतंत्र को कमजोर और जनादेश का अपमान कर रही है। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने का काम कर रही है।

पढ़ें :- भाजपा के लोग न केवल संविधान, बल्कि वैक्सीन लगवाकर हमारी आपकी जान पर आफत बन गए हैं: अखिलेश यादव

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...