1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सौभाग्यशाली है कि हमारे साथ है…यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बयान वायरल

भाजपा सौभाग्यशाली है कि हमारे साथ है…यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बयान वायरल

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के साथ हैं और भाजपा भी सौभाग्यशाली है कि निषाद पार्टी के साथ है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद सोमवार को अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, हम सौभाग्यशाली हैं कि भाजपा के साथ हैं और भाजपा भी सौभाग्यशाली है कि निषाद पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि, हम नाव वाले हैं, चुनाव बाद में आते हैं लेकिन जिसने नाव में बैठकर धोखा दिया, उसे जनता ने पहचान ​लिया है। अब नाव में भाजपा बैठी है और जब से भाजपा के साथ आए हैं, तब से हम भी सौभाग्यशाली हैं और भाजपा भी।

पढ़ें :- देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द की शिकायत, अस्पताल में चल रहा उपचार

इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बयान दिया। संजय निषाद ने कहा कि, भाजपा की कई बार सरकार बनी लेकिन राम मंदिर तब बना जब भगवान राम के बाल साख निषाद राज पार्टी भाजपा के साथ आई। उन्होंने कहा कि, अयोध्या का सौभाग्य पूरी दुनिया जानती है, यह त्रेता युग की पावन धरती है, जहां भगवान राम ने निषाद राज से गले मिलकर मर्यादा और प्रेम का संदेश दिया था तभी रामराज्य आया था और सुख का राज स्थापित हुआ था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...