HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश एवं प्रदेश मे नित नए आयाम तय कर रही है भाजपा : जिलाध्यक्ष

देश एवं प्रदेश मे नित नए आयाम तय कर रही है भाजपा : जिलाध्यक्ष

देश एवं प्रदेश मे नित नए आयाम तय कर रही है भाजपा : जिलाध्यक्ष

By विजय चौरसिया 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भाजपा के स्थापना दिवस पर मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय ने पार्टी के इतिहास पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि वर्ष 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। आज का दिन इस लिए भी महत्वपूर्ण है कि आज ही के दिन अयोध्या में राम लला 500 वर्षों के बाद विराजमान हुए। आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। भाजपा की स्थापना 1980 में जरूर हुई किंतु इसकी बुनियाद स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में ही जनसंघ बनाकर कर दी थी। कहा कि पार्टी देश एवं प्रदेश में नित नए आयाम तय कर रही है।

पढ़ें :- बाबा साहेब की चित्र पर पुष्प अर्पित कर सपा नेता बैजू यादव ने किया नमन

उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल तक पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। 7अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किया जाएगा। 8और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में होगा। 8 अप्रैल से 10 अप्रैल तक पार्टी गांव चलो अभियान चलाएगी। आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भाजपा का झंडा लगाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

पार्टी कार्यालय पर पार्टी के सफल यात्रा से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री राजेश यादव, जिला मंत्री गौतम तिवारी, आशुतोष शुक्ला, शैलेश पांडे, वीरेंद्र चौहान, राकेश गुप्ता, रमेश वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

 

पढ़ें :- आंबेडकर जयंती पर मायावती ने 'आरक्षण' को लेकर भाजपा पर बोला हमला; जानिए बसपा सुप्रीमो ने क्या कहा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...