1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jaunpur News : भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप

Jaunpur News : भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप

यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) से गुरुवार को बड़ी खबर आ रही है। जिले के बोधापुर गांव (Bodhapur Village) निवासी भाजपा के किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (Pramod Yadav)  की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौजूदा समय में भाजपा (BJP) संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है।

By santosh singh 
Updated Date

जौनपुर । यूपी (UP) के जौनपुर जिले (Jaunpur District) से गुरुवार को बड़ी खबर आ रही है। जिले के बोधापुर गांव (Bodhapur Village) निवासी भाजपा के किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (Pramod Yadav)  की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौजूदा समय में भाजपा (BJP) संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा (BJP) नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है।

पढ़ें :- IPL Final 2026: 'खिताब बड़ा है, लेकिन मैच हमारे लिए नॉर्मल ही है'- फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान

प्रमोद यादव (Pramod Yadav)  को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी। बदमाशों ने उन्हें तीन गोलियां मारीं और घटनास्थल से कुछ दूर आगे बाइक छोड़ फरार हो गए। वहीं, प्रमोद को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौके पर बदमाशों की बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

प्रमोद यादव भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष (Pramod Yadav District President of BJP Kisan Morcha)थे। इसके पहले भी वे मल्हनी से भाजपा (BJP) के टिकट से ही दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...