HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP का ममता पर बड़ा अटैक:   पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की  हो रही है साजिश

BJP का ममता पर बड़ा अटैक:   पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की  हो रही है साजिश

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- बिहार में हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी, हम इसके लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध : जिगनेश मेवानी

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह बुधवार को आसनसोल में पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश रच  रही हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वह और उनकी पार्टी के नेता विभाजन के बारे में बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो उद्योग बंद हो गए हैं, उसमें ममता बनर्जी की प्रमुख भूमिका है। ममता बनर्जी हमेशा बिहारियों के खिलाफ रही हैं। बंगाल में उद्योग बंद किए जा रहे हैं ताकि बिहार के लोग राज्य छोड़ दें। इससे उनके लिए पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में बदलाना आसान होगा।

“‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह का समर्थक हैं ममता”

अर्जुन सिंह ने कहा कि बनर्जी ‘टुकड़े-टुकड़े’ गिरोह के बयान का समर्थन करती हैं और वह कहीं न कहीं चाहती हैं कि राज्य एक और पाकिस्तान बने। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया के लगभग 40 लाख लोग उद्योग बंद होने के कारण राज्य के बाहर काम करने को मजबूर हैं।

पढ़ें :- नीतीश कुमार को बनाया जाए देश का उप प्रधानमंत्री...भाजपा नेता की इस मांग से बढ़ा सियासी पारा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...