1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपाई कान खोल सुन और आंख खोल देख लें ‘शिक्षा का अधिकार’ हम छीनने नहीं देंगे : अखिलेश यादव

भाजपाई कान खोल सुन और आंख खोल देख लें ‘शिक्षा का अधिकार’ हम छीनने नहीं देंगे : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई कान खोल के सुन लें और आंख खोल के देख लें कि हम ‘शिक्षा का अधिकार’ किसी को भी छीनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अपने झूठे प्रचार पर खरबों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास स्कूल चलाने के पैसे नहीं हैं तो कोई बात नहीं।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने लिखा कि भाजपाई कान खोल के सुन लें और आंख खोल के देख लें कि हम ‘शिक्षा का अधिकार’ किसी को भी छीनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि अगर अपने झूठे प्रचार पर खरबों रुपये खर्च करने वाली भाजपा सरकार के पास स्कूल चलाने के पैसे नहीं हैं तो कोई बात नहीं। अखिलेश यादव ने जहां-जहां भाजपा स्कूल बंद करेगी, वहां-वहां पीडीए के लोग ‘पीडीए पाठशाला’ खोल देंगे। उन्होंने कहा कि अब क्या ‘पीडीए पाठशाला’ पर भी शिक्षा विरोधी भाजपा सरकार बुलडोज़र चलवाएगी या शिक्षकों पर एफ़आईआर करवाएगी। पीडीए का एलान, शिक्षणकार्य सबसे महान। भाजपा जाए तो शिक्षा आए।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

अखिलेश यादव ने  कहा कि जिस तरह से पीडीए समाज के युवाओं ने एआई के माध्यम से ‘पीडीए पाठशाला’ की संकल्पना को चित्रित किया है वो सराहनीय है। कुछ गाँवों के युवा तो साइकिल पर किताबें लेकर गाँव के बच्चों को पढ़ाने निकल चुके हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें आना शुरू होंगी हम उन्हें सबके सामने लाएंगे। हर चीज को व्यापार समझनेवाले भाजपाइयों को कोई समझाए कि शिक्षा आय-व्यय और लाभ-हानि की तराज़ू पर तौली जाने वाली कोई चीज़ नहीं होती है। शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता रही है और सदैव रहेगी।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...