1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ग़रीब से भगवान के दर्शन करने का अधिकार छीनना चाहती है, सरकार धर्म को धन का विषय न बनाए: अखिलेश यादव

भाजपा ग़रीब से भगवान के दर्शन करने का अधिकार छीनना चाहती है, सरकार धर्म को धन का विषय न बनाए: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार धर्म को धन का विषय न बनाए। सुना है वीआईपी दर्शन करवाने गये एक इंस्पेक्टर को जुर्माने के रूप में अपनी जेब से टिकट का पैसा देने का आदेश वाराणसी के डिप्टी कलेक्टर साहब ने पारित किया है और इसके लिए उसके वेतन से पैसा काटने का लिखित निर्देश भी दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक खबर की कटिंग को शेयर करते हुए कहा कि, सुना है वीआईपी दर्शन करवाने गये एक इंस्पेक्टर को जुर्माने के रूप में अपनी जेब से टिकट का पैसा देने का आदेश वाराणसी के डिप्टी कलेक्टर साहब ने पारित किया है।

पढ़ें :- Ranji Trophy Final Result : जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर रचा इतिहास

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, भाजपा सरकार धर्म को धन का विषय न बनाए। सुना है वीआईपी दर्शन करवाने गये एक इंस्पेक्टर को जुर्माने के रूप में अपनी जेब से टिकट का पैसा देने का आदेश वाराणसी के डिप्टी कलेक्टर साहब ने पारित किया है और इसके लिए उसके वेतन से पैसा काटने का लिखित निर्देश भी दिया है। जो ड्यूटी पर है उससे ऐसी वसूली पुलिस विभाग के कर्मियों के बीच चर्चा और रोष-आक्रोश का विषय बन गयी है।

इसके साथ ही लिखा कि, पूजा स्थलों के सामने से गुजरने पर लोग जब सिर झुकाकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं कहीं उस पर भी ये भाजपा सरकार टैक्स या टिकट न लगा दे। जगह-जगह टिकट लगाकर भाजपा सरकार धर्म की हानि कर रही है। भाजपा ग़रीब से भगवान के दर्शन करने का अधिकार छीनना चाहती है।

 

पढ़ें :- Israel-Iran Tensions: ईरान पर हमले के बाद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, कहा-सावधानी बरतें और रहें सतर्क
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...