HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: ग्राम पंचायत अधिकारी के भर्ती अधिसूचना पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, भाजपा सरकार को घेरा

UP News: ग्राम पंचायत अधिकारी के भर्ती अधिसूचना पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, भाजपा सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने इसको लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, 'UPSSSC के ग्राम पंचायत अधिकारी के विज्ञापन में नियमानुसार ओबीसी के 27% की जगह केवल 9.5% पद प्रकाशित किये जाने के मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए, भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी के हक़ मारने के ख़िलाफ़ आंदोलन किया जाए। भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच हर बार सामाजिक न्याय के आड़े आती है'।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत अधिकारी के 1468 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन घोषित रिक्तियों में से 849 अनारक्षित हैं, 356 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 138 अन्य पिछड़े वर्गों और 117 आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अब इस भर्ती के नोटिफिकेशन को लेकर राजनीति शुरू हो गयी।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज से करते हैं नफ़रत , ये बीजेपी वाले अब ख़ुद को भगवान से भी बड़ा समझने लग गये हैं : अरविंद केजरीवाल

इस भर्ती में पिछड़ों के हक को मारने की बात कही जाने लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इसको लेकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘UPSSSC के ग्राम पंचायत अधिकारी के विज्ञापन में नियमानुसार ओबीसी के 27% की जगह केवल 9.5% पद प्रकाशित किये जाने के मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए, भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी के हक़ मारने के ख़िलाफ़ आंदोलन किया जाए। भाजपा की आरक्षण विरोधी सोच हर बार सामाजिक न्याय के आड़े आती है’।

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी

पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है
इससे पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस भर्ती को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘रामराज धोखा है, पहले भी रामराज के नाम पर कभी शम्बूक का सिर काटा गया तो कभी एकलव्य का अंगूठा और अब दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है, यानी संविधान प्रदत्त आरक्षण खत्म किया जा रहा है। जागो सावधान हो जाओ। रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ’।

पढ़ें :- देश की 140 करोड़ जनता बीजेपी को 140 सीटें भी नहीं जीतने देगी : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...