1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई समाप्त, लोकसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई समाप्त, लोकसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय पदा​धिकारियों की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक हुई, जिसका आज आखिरी दिन था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय पदा​धिकारियों की दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक हुई, जिसका आज आखिरी दिन था। शनिवार को हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो

इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की जाए। साथ ही बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की गई है। इसके साथ ही बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। कहा गया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर के कार्यक्रम पर जोर दिया जाए।

पदाधिकारी से चर्चा के दौरान कहा गया कि वह नए मतदाताओं को जोड़ने पर फोकस करें। साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पचास प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का भी लक्ष्य तय किया गया है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...