1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP का केजरीवाल पर निशाना: कहा-45 करोड़ में कराया घर रेनोवेशन, संजय सिंह बोले-असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए खड़ा किया विवाद

BJP का केजरीवाल पर निशाना: कहा-45 करोड़ में कराया घर रेनोवेशन, संजय सिंह बोले-असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए खड़ा किया विवाद

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि, मीडिया ने बताया है कि 45 करोड़ रुपये खर्च कर महाराज के महल का रेनोवेशन किया गया है। 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए हैं और ये वो लोग हैं जो शपथ लेने के लिए आए थे तो ऑटो में लटक कर आए थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे... घर नहीं लेंगे। 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है और यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्‍ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा एक बार फिर हमलावर हो गयी है। भाजपा का दावा है कि शहर के सिविल लाइंस इलाके स्थित सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के ‘सौंदर्यीकरण’ पर लगभग 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यही नहीं भाजपा ने ‘नैतिक’ आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की है।

पढ़ें :- प्रज्वल रेवन्ना को लेकर तेजस्वी यादव का भाजपा पर निशाना, कहा-ये कोई मामूली घटना नहीं

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि, मीडिया ने बताया है कि 45 करोड़ रुपये खर्च कर महाराज के महल का रेनोवेशन किया गया है। 8-8 लाख रुपये के परदे लगाए गए हैं और ये वो लोग हैं जो शपथ लेने के लिए आए थे तो ऑटो में लटक कर आए थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे… घर नहीं लेंगे। 1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है और यह मार्बल भी वियतनाम से मंगवाया गया है।

भाजपा का दावा है कि, अरविंद केजरीवाल का यह महल उस समय रेनोवेट हो रहा था जब दिल्ली में कोरोना से हाहाकार मचा था। अब समझ में आ रहा है कि ऑक्सीजन के टैंकर क्यों अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे थे… अरविंद जी मरीजों को बेड नहीं दे पा रहे थे क्योंकि वो अपने महल के रेनोवेशन में व्यस्त थे। ये इनकी विलासता की कहानी है।

आप नेता संजय सिंह ने किया पलटवार
इस पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि,लोगों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने के लिए विवाद खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा, खुद को फकीर कहने वाले प्रधानमंत्री 500 करोड़ रुपये से अपने लिए घर बनवा रहे हैं, जिस घर में वह अभी रह रहे हैं, उसके जीर्णोद्धार पर 90 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके साथ ही कहा कि सत्यपाल मलिक ने जो आरोप लगाया उसपर चर्चा करो। पुलवामा में जो कोताही बरती उसपर चर्चा करो? जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार कौन है, चर्चा करो?

 

पढ़ें :- लखनऊ लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने उतरे राजनाथ सिंह, दाखिल कर दिया नामांकन

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...