1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बेंगलुरु में झील में तैरता मिला 20 वर्षीय छात्रा का शव, दोस्त को भेजी आखिरी संदेश

बेंगलुरु में झील में तैरता मिला 20 वर्षीय छात्रा का शव, दोस्त को भेजी आखिरी संदेश

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक​ दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बीते मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा का शव सैंकी टैंक झील में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को इस बात की शंका है कि लड़की ने झील में कूदकर आत्महत्या की है। जानकारी में पता चला है कि यह संगीन कदम उठाने से ठीक पहले लड़की ने अपने एक पुरुष मित्र को मैसेज भेजी थी जिसमें जान देने की बात कही थी।

By Sushil Sah 
Updated Date

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक​ दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां बीते मंगलवार सुबह एक 20 वर्षीय छात्रा का शव सैंकी टैंक झील में मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को इस बात की शंका है कि लड़की ने झील में कूदकर आत्महत्या की है। जानकारी में पता चला है कि यह संगीन कदम उठाने से ठीक पहले लड़की ने अपने एक पुरुष मित्र को मैसेज भेजी थी जिसमें जान देने की बात कही थी।

पढ़ें :- भोजपुर में जमीनी विवाद में युवक की दिनदहाड़े हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आपको बता दें कि मृतक की पहचान चिक्काबनावरा निवासी तेजस्विनी उर्फ तेजू के रूप में हुई है। वह जालाहल्ली के एक प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी। पुलिस की तरफ से बताई गई बात के मुताबिक, बीते सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह कॉलेज से निकली, लेकिन घर नहीं पहुंची। घर जाने के बजाय वह शाम करीब 4 बजे सैंकी टैंक पार्क पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह बड़ी देर तक वहां घूमती रही, फिर एक जगह बैठी और कई बार पानी के पास गई। बहुत देर बिताने के बाद लड़की ने शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि ‘अब जिंदगी बहुत जी ली’। इतना कहने के बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया।

परिजनों ने रातभर ढूंढा, सुबह मिला शव

पुलिस का कहना है कि छात्रा के दोस्त ने मैसेज देखते ही उसे बार—बार फोन किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ था। इस बात से घबराकर उसने तुरंत उसकी मां पुष्पा को फोन किया और पूरी बात बताई। बेटी की जान खतरे में देख मां और परिवार के लोग सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उसे ढूढ़ने निकले। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने सोमवार रात 1 बजे तक परिजनों के साथ मिलकर झील के आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी रखा। बता दे कि उस रात सिर्फ छात्रा का बैग और मोबाइल फोन ही मिला। इसके बाद, मंगलवार सुबह 18वें क्रॉस एंट्रेंस के पास पानी में उस छात्रा का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। फिर मौके पर पुलिस ने लाश को बरामद किया।

माता-पिता के अलग होने से परेशान थी छात्रा

पढ़ें :- रुद्रपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, सहेली का मुंहबोला भाई निकला दरिंदा

इस मामले में चौंकाने वाला मामला सामने तब आया, जब डीसीपी अक्षय एम. हाके ने बताया कि पुलिस ने ‘अस्वाभाविक मौत’ Unnatural death का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मृतका यानी तेजस्विनी के माता-पिता के बीच पारिवारिक विवाद था जिससे वे अलग रहते थें। इसी बीच करीब दो हफ्ते पहले उसका अपने दोस्त से भी कोई विवाद हो गया था। इसकी वजह से वह काफी परेशान रह रही थी। हो सकता है इन्हीं सभी परेशानियों के चलते उसने आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वर्तमान में पुलिस सभी एंगल से भारी गहनता से इस घटना की जांच में जुटी हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...