1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव पश्चिम बंगाल की नहर में मिला, नौ दिनों से थे लापता

सिक्किम के पूर्व मंत्री का शव पश्चिम बंगाल की नहर में मिला, नौ दिनों से थे लापता

सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल (Former Sikkim minister RC Paudyal) का शव पश्चिम बंगाल (West Bengal) की एक नहर से बरामद हुआ है। सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल (Former Sikkim minister RC Paudyal) का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर में नौ दिन बाद मिला।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल (Former Sikkim minister RC Paudyal) का शव पश्चिम बंगाल (West Bengal) की एक नहर से बरामद हुआ है। सिक्किम के पूर्व मंत्री आरसी पौड्याल (Former Sikkim minister RC Paudyal) का शव सिलीगुड़ी के पास एक नहर में नौ दिन बाद मिला। सिक्किम सरकार (Sikkim Government) ने आरसी पौड्याल (RC Paudyal) की तलाश के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया था।

पढ़ें :- ICAI CA Results Announced : सीए फाउंडेशन और इंटर के नतीजे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं अपना रिजल्ट

लापता होने के नौ दिन बाद मिला शव

पुलिस ने बताया कि 80 वर्षीय पौड्याल का शव मंगलवार को सिलिगुड़ी के फुलबारी में तीस्ता नहर में तैरता हुआ मिला। प्रथम दृष्टया ऐसा संदेह है कि शव तीस्ता नदी के ऊपरी हिस्से से बहकर आया होगा। घड़ी और कपड़ों से शव की पहचान हुई। आरसी पौड्याल (RC Paudyal) बीती 7 जुलाई को पाकयोंग जिले के अपने गृहनगर छोटा सिंगताम से लापता हो गए थे। राजनेता की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरसी पौड्याल की मौत की जांच जारी है। पौड्याल सिक्किम विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे और बाद में राज्य के वन मंत्री बने।

सिक्किम की राजनीति का बड़ा नाम रहे आरसी पौड्याल

70 और 80 के दशक के अंत में हिमालयी राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में आरसी पौड्याल (RC Paudyal) को एक महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता था। उन्होंने राइजिंग सन पार्टी की स्थापना की थी। उन्हें सिक्किम की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिशीलता की गहरी समझ के लिए भी जाना जाता था। मुख्यमंत्री पीएस तमांग (Chief Minister PS Tamang) ने आरसी पौड्याल (RC Paudyal) की मौत पर दुख जताया और कहा कि मैं स्वर्गीय श्री आरसी पौड्याल ज्यू (RC Paudyal JU) के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, जो प्रतिष्ठित वरिष्ठ राजनीतिक नेता थे। उन्होंने सिक्किम सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न पदों पर काम किया था और झुलके गम पार्टी के नेता थे।’

पढ़ें :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे का ये है शेड्यूल, 19 मार्च की सुबह पहुंच जाएंगी रामनगरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...