1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Bolivia Emergency : बोलिविया क्यों लगानी पड़ी 90 दिन की इमरजेंसी? ,  खाने-पीने के संकट के बीच सेना तैनात

Bolivia Emergency : बोलिविया क्यों लगानी पड़ी 90 दिन की इमरजेंसी? ,  खाने-पीने के संकट के बीच सेना तैनात

बोलिविया में करीब 50 दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज ने 90 दिनों के लिए इमरजेंसी लागू कर दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Bolivia Emergency : बोलिविया में करीब 50 दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति रोड्रिगो पाज ने 90 दिनों के लिए इमरजेंसी लागू कर दी है। उनके इस्तीफ़े की मांग को लेकर हो रहे सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के कारण देश की अर्थव्यवस्था 50 दिनों से ठप पड़ी थी। इस फ़ैसले से सेना को उन रुकावटों (नाकेबंदी) को हटाने का अधिकार मिल गया है, जिनकी वजह से खाने-पीने की चीज़ों और ईंधन की सप्लाई बाधित हुई है। पाज़ ने कहा कि ये रुकावटें अब कोई सामाजिक विरोध नहीं, बल्कि बोलीविया के लोकतंत्र को अस्थिर करने की एक सुनियोजित कोशिश हैं।

पढ़ें :- ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर दे सकते हैं इस्तीफा, जानें कौन बनेगा अगला प्रधानमंत्री?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 365 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 37 लोग घायल हुए हैं। सड़क जाम और अव्यवस्था के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे 17 लोगों की मौत होने की भी खबर है। मजदूरों, ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों, शिक्षकों, ग्रामीण समुदायों और अन्य मजदूर संगठनों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उनका कहना है कि सरकार महंगाई, बढ़ती जीवन-यापन लागत और आर्थिक संकट को संभालने में नाकाम रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...