1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Bonus Stocks : शक्ति पम्प ने 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देने का ऐलान किया, रिटर्न भी मिला धुआंधार

Bonus Stocks : शक्ति पम्प ने 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देने का ऐलान किया, रिटर्न भी मिला धुआंधार

शक्ति पम्प (Shakti Pumps) ने बोनस शेयर (Bonus Share) का ऐलान किया है। कंपनी एक शेयर पर 5 बोनस शेयर (Bonus Share) देने जा रही है। कंपनी 13 साल बाद बोनस शेयर (Bonus Share) दे रही है। बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

By santosh singh 
Updated Date

Bonus Share: शक्ति पम्प (Shakti Pumps) ने बोनस शेयर (Bonus Share) का ऐलान किया है। कंपनी एक शेयर पर 5 बोनस शेयर (Bonus Share) देने जा रही है। कंपनी 13 साल बाद बोनस शेयर (Bonus Share) दे रही है। बता दें, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 400 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टॉक विषय में –

पढ़ें :- बस्तर में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले - देश से हथियारी नक्सल खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से मुकाबला

1 शेयर पर 5 शेयर फ्री कंपनी ने 7 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा था कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 5 शेयर बोनस (Bonus Share) के तौर पर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान अभी नहीं किया है। शक्ति पम्प (Shakti Pumps) ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 30 नवंबर 2024 या उससे पहले बोनस शेयर (Bonus Share) योग्य निवेशकों को क्रेडिट कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की तरफ से जल्द ही बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो सकता है।

13 साल पहले बोनस शेयर (Bonus Share) दे चुकी है कंपनी बीएसई (BSE) के डाटा के अनुसार 2011 कंपनी ने पहली और आखिरी बार बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस (Bonus Share)  दिया था। बता दें, कंपनी 23 सितंबर को एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड किया था। कंपनी ने 4 रुपये का डिविडेंड दिया है।

शेयरों में कंपनी ने दिया तूफानी रिटर्न शक्ति पम्प (Shakti Pumps) के शेयर शुक्रवार को 1.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 4980.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतो में 443 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते 6 महीने के दौरान शक्ति पम्प (Shakti Pumps)  के शेयरों में 250 प्रतिशत की उछाल आई है। बता दें, एक महीने में स्टॉक का भाव 15 प्रतिशत चढ़ा है।

बीएसई (BSE) में कंपनी का 52 वीक हाई 5151 रुपये है। और कंपनी का 52 वीक लो लेवल 898 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 9,977.78 करोड़ रुपये का है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...