1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद आंतरिक संघर्ष से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति का नए सिरे से गठन किया है। पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को लेकर कई अहम फैसले हुए। पार्टी ने अपनी टीम में नए और पुराने चेहरों को जगह दी है।

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाला। पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद आंतरिक संघर्ष से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति का नए सिरे से गठन किया है। पार्टी सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  अपनी नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को लेकर कई अहम फैसले हुए। पार्टी ने अपनी टीम में नए और पुराने चेहरों को जगह दी है।

पढ़ें :- कानूनी शिकंजे में सुवेंदु अधिकारी की जीत, ममता बनर्जी ने खट खटाया कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा

राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कई अहम निर्णय

अभिषेक बनर्जी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे। उनकी सहायता के लिए डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है। पश्चिम बंगाल इकाई की कमान अब चंद्रिमा भट्टाचार्य संभालेंगी। उन्होंने बीमार सुब्रत बख्शी की जगह ली है। सजदा अहमद और नैना बंद्योपाध्याय को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी ने अलग-अलग विंग के अध्यक्षों के नाम भी तय कर दिए हैं। सायोनी घोष युवा टीएमसी की अध्यक्ष बनी रहेंगी। माला रॉय को अखिल भारतीय तृणमूल महिला कांग्रेस और प्रियंका अधिकारी को छात्र विंग की जिम्मेदारी मिली है। प्रवक्ताओं की टीम में डेरेक ओ’ब्रायन और कल्याण बनर्जी को राष्ट्रीय स्तर पर रखा गया है। कुणाल घोष राज्य प्रवक्ता (Kunal Ghosh state spokesperson) की भूमिका निभाएंगे। टीएमसी अब दूसरे राज्यों से मिले सुझावों के आधार पर वहां भी नई कमेटियां बनाएगी। पार्टी का लक्ष्य इन बदलावों के साथ संगठन को और मजबूत करना है।

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बैठक में कई सांसद-विधायक अनुपस्थित रहे, लेकिन बैठक और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने कहा कि आज टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक बैठक हुई। इस दौरान लगभग 99 फीसदी सदस्य उपस्थित थे। कुछ प्रत्यक्ष रूप से और कुछ ऑनलाइन माध्यम से, विभिन्न स्थानों और अन्य राज्यों से। जो लोग दिल्ली या अन्य जगहों पर हैं, वे भी ममता बनर्जी के संपर्क में हैं।

पढ़ें :- TMC के 20 बागी सांसदों के साथ अचानक चर्चा में आई NCPI, जानिए क्या है इस पार्टी की कहानी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...