1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breaking News: खालिस्तानी आतंकी ने दी पंजाब मु्ख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

Breaking News: खालिस्तानी आतंकी ने दी पंजाब मु्ख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब सीएम को यह धमकी खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। खालिस्तानी आतंकी ने गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को पंजाब सीएम पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) को जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब सीएम को यह धमकी खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी है। खालिस्तानी आतंकी ने गणतंत्र दिवस यानि 26 जनवरी को पंजाब सीएम पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने के लिए कहा है।

पढ़ें :- हाफिज सईद का करीबी शेख यूसुफ अफरीदी पाकिस्तान में मारा गया, अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खालिस्तानी आतंकी ने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) और डीजीपी गौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी है। इसके लिए उसने अपराधियों को साथ रहने की अपील की है।खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करके यह धमकी दी है।

वीडियो में पन्नू ने पंजाब में कानून व्यवस्था सुधारने की पंजाब पुलिस की कोशिशों को गलत बताया है। वहीं पन्नू पंजाब में हाल ही में हुई मुठभेड़ों के बारे में बात कर रहा है और पंजाब और विदेश के गैंगस्टरों से उससे संपर्क करने के लिए भी कहा है।

पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को धमकी दी है कि मुख्यमंत्री जहां भी तिरंगा फहराएंगे वहां का महौल खराब किया जाएगा। उक्त वीडियो को लेकर पुलिस चौकस हो गई है, जांच एजेंसियों द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उक्त वीडियो कहां से पोस्ट किया गया है। मामले की जांच चल रही है।

पढ़ें :- चुनाव प्रचार खत्म होते ही पश्चिम बंगाल की जनता को PM मोदी ने लिखा पत्र, कहा-बंगाल को सुरक्षित और सेवा करना है मेरा दायित्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...