1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शादी टूटने पर गुस्साएं साले ने दौड़ा— दौड़ा कर जीजा को गोलियों से भूना, हत्या के बाद थाने में जाकर कर दिया आत्मसर्पण

शादी टूटने पर गुस्साएं साले ने दौड़ा— दौड़ा कर जीजा को गोलियों से भूना, हत्या के बाद थाने में जाकर कर दिया आत्मसर्पण

जयपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर में आरएसी के जवान ने घर में घुस कर अपने ही जीजा आरएएस अधिकारी को दौड़ा—दौड़ा कर गोलियों से भून दिया। हत्या के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्यारोपी जवान ने फुलेरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सगाई होने के बाद आरोपी ने सात माह बाद सगाई तोड़ थी

By Satish Singh 
Updated Date

जयपुर। एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जयपुर में आरएसी के जवान ने घर में घुस कर अपने ही जीजा आरएएस अधिकारी को दौड़ा—दौड़ा कर गोलियों से भून दिया। हत्या के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं हत्यारोपी जवान ने फुलेरा थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सगाई होने के बाद आरोपी ने सात माह बाद सगाई तोड़ थी। सगाई टूटने के बाद भी युवती आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। यह घटना जयपुर कमिश्नरेट के बगरू थाना क्षेत्र की है। वारदात बगरू टोल नाके के पास वाटिका इंफोसिटी में घटित हुई।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

दिल्ली में आरएसी में तैनात जवान अजय कटारिया की शादी करीब एक साल पहले उसके जीजा शंकर लाल ने अपने दोस्त की बहन के साथ तय करवाई थी। शंकर लाल आरएएस अधिकारी है। उन्होने अपने दोस्त की बहन रश्मि से अपने साले की शादी तय करवाई थी और दोनों की सगाई भी हो गई थी। लेकिन सगाई के सात महिने बाद अजय ने सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद भी लड़की बार—बार अजय को फोन कर शादी करने का दबाव बनाती थी और न करने पर मुकदमा करने की धमकी दी थी। इस बात को लेकर जवान कई दिनों से परेशान था। मंगलवार सुबह वह ओला से कार बुक कर सरकारी रायफल लेकर अपने जीजा के घर पहुंचा और जैसे ही सुबह टहल कर अधिकारी घर पहुंचे तो जवान ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। अधिकारी ने भागने का प्रयास किया तो आरोपी ने घर में दौड़ा— दौड़ा कर गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हत्या करने के बाद भी आरोपी मौके से भागा नहीं आराम से बंदूक लेकर फूलेरा थोने पहुंचा और आत्मसर्मण कर दिया।

ओला बुक कर अधिकारी के घर गया था आरोपी

तमाम सुरक्षा इंतजाम के बाद भी वाटिका इंफोसिटी में इतनी बड़ी घटना हो गई। इससे सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल उठने लगे। कॉलोनी वासियों में भय और डर का माहौल बना हुआ है। कॉलोनी में एंट्री गेट पर गार्ड तैनात है, इसके बाद एक टैक्सी में सवार होकर आए बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक अधिकारी को मौत के घाट उतार दिया।

सरकारी एसएलआर रायफल से की फायरिंंग

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी सरकारी एसएलआर गन को लोड करके आया था। घर में घुस गया और उसके बाद आपसी झगड़े के बाद आरएएस शंकर लाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर द‍िया। उसके बाद जिस टैक्सी को किराए पर लेकर आया था, उसके ड्राइवर को धमका कर उसी टैक्सी से फुलेरा भाग गया। वहां थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पिता ने हत्या की वजह बताया रंजिश

पुलिस इस मामले में सगाई संबंधों को लेकर हत्या होने की संभावना जता रही है। वहीं मृतक शंकर लाल के पिता और चाचा ने अन्य रंजिश के कारण हत्या करने की बात कही है। बगरू विधायक कैलाश वर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जानकारी जुटाई है। पुलिस अधिकारी ने जल्द मामले का पर्दाफाश करने को कहा है। फिलहाल मृतक के पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, और आरोपी अजय कटारिया से थाने में पूछताछ की जा रही है कि किन कारणों से इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...