1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पठानकोट में बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

पठानकोट में बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को किया ढेर, तलाशी अभियान जारी

पंजाब के पठानकोट में सीमा सुरक्षा बल (BSF ) को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ (BSF )के जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक घुसपैठिए को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स पठानकोट (Pathankot )के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था।

By santosh singh 
Updated Date

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में सीमा सुरक्षा बल (BSF ) को बुधवार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीएसएफ (BSF )के जवानों ने पठानकोट के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में एक घुसपैठिए को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स पठानकोट (Pathankot )के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बीएसएफ (BSF ) के जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन वह उसे नजरअंदाज करते हुए लगातार आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते बीएसएफ (BSF ) के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया है।

पढ़ें :- AIAPGET Counselling 2026 Postponed : अखिल भारतीय आयुष पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक, नई तारीख और सीट मैट्रिक्स जल्द होगी जारी

बीएसएफ (BSF )  के अनुसार, ’26 फरवरी की सुबह ताशपतन बॉर्डर पोस्ट पर जवानों ने सीमा के पार संदिग्ध गतिविधि देखी। वह भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। सतर्क जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। ऐसे में खतरे को भांपते हुए बीएसएफ (BSF )  के जवानों ने घुसपैठिए को मार गिराया। घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है। सतर्क बीएसएफ (BSF )  जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पाक रेंजर्स (Pak Rangers) के समक्ष इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...