1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BSP ने 11 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की जारी, वाराणसी में पीएम मोदी को ये देंगे टक्कर, देखें लिस्ट

BSP ने 11 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की जारी, वाराणसी में पीएम मोदी को ये देंगे टक्कर, देखें लिस्ट

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 11 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी सीट (Mainpuri Seat) से बसपा (BSP) ने उम्मीदवार बदल दिया है। जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections)  को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 11 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी सीट (Mainpuri Seat) से बसपा (BSP) ने उम्मीदवार बदल दिया है। जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे

जानकारी के अनुसार, बसपा (BSP) ने यह पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार को मैदान में उतारा है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा और फर्रूखाबाद सीट से क्रांति पांडेय को टिकट मिला है। बांदा से मयंक द्विवेदी और डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन चुनाव लड़ेंगे। बलिया से लल्लन सिंह यादव और जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह) को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी के सामने उमेश कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, वाराणसी सीट से पीएम मोदी के सामने अतहर जमाल लारी को उतारा गया है।

मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी और सांसद डिंपल यादव के खिलाफ बसपा (BSP) ने अपना उम्मीदवार बदला है। गुलशन देव शाक्य का टिकट काट दिया है। उनकी जगह शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...