1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Budget Session President’s Address Live: बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण

Budget Session President’s Address Live: बजट सत्र के पहले दिन संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण

President's Address Budget Session: आज यानी 31 जनवरी 2025 से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गयी है। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। वहीं, बजट सत्र के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

By Abhimanyu 
Updated Date

President’s Address Budget Session: आज यानी 31 जनवरी 2025 से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गयी है। बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। वहीं, बजट सत्र के पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

पढ़ें :- इन गलतियों से रिजेक्ट होते हैं बिजनेस लोन, अप्लाई करने से पहले जरूर करें ये तैयारी?

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण

पढ़ें :- Video-जाजमऊ में डिलीवरी बॉय बाइक समेत गहरे गड्ढे में समाया, स्थानीय लोग बोले-कानपुर नगर निगम बना नरक निगम

‘संसद की इस बैठक को संबोधित करते हुए मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है।’- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को आज मेरी सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है।’ –  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार करते हुए तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को नए घर देने का निर्णय लिया गया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘जनजातीय समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष” अभियान प्रारंभ हुआ है।’- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सत्तर वर्ष और उससे अधिक उम्र के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पढ़ें :- पाकिस्तान में एक मस्जिद के पास जोरदार धमाका; 15 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

‘मेरी सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोज़गार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष फोकस किया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी women led development में विश्वास करती है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत इक्यानवे लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘हमारी बैंकिंग और डिजी पेमेंट सखियाँ दूर दराज के इलाक़ों में लोगों को वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘आज हमारा युवा स्टार्टअप्स, स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस तक हर फ़ील्ड में देश का नाम रोशन कर रहा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘मेरी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पढ़ें :- असंवेदनशील-हृदयहीन BJP से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा...UPSSSC अभ्यर्थियों से बोले अखिलेश यादव

‘भारत की टीमों ने चाहे ओलंपिक हो, या फिर पैरालंपिक, हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाते हुए “इंडिया एआई मिशन” प्रारम्भ किया गया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘मेरी सरकार ने Ease of doing business को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘दशकों तक हमारे देश के रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाकर आजीविका चलाने वाले भाई-बहन बैंकिंग व्यवस्था से बाहर रहे। आज उन्हें पीएम स्वनिधि योजना का लाभ मिल रहा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘आज भारत डिजिटल टेक्नॉलाजी की फ़ील्ड में एक प्रमुख ग्लोबल प्लेयर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘मेरी सरकार ने डिजिटल टेक्नॉलाजी को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘मेरी सरकार साइबर सिक्योरिटी में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

पढ़ें :- Lahaul-Spiti Snowfall : लाहौल-स्पीति और रोहतांग पास में सीजन की पहली बर्फबारी , मौसम धीरे-धीरे करवट लेने लगा

‘उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो गई है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘भारत का मेट्रो नेटवर्क अब एक हज़ार किलोमीटर के माइलस्टोन को पार कर चुका है।’- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम की सही ट्रैकिंग रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘भारत में आधुनिक और आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था हमारा लक्ष्य है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘वेदर रेडी और क्लाइमेट स्मार्ट भारत के लिए मेरी सरकार ने दो हज़ार करोड़ रुपये की लागत से “मिशन मौसम” प्रारम्भ किया है, जिसका लाभ हमारे किसानों को भी मिलेगा।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘सहकारी सेक्टर के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के फलस्वरुप रोजगार के अनेक अवसर सृजित हो रहे हैं।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘आज़ादी के दशकों बाद भी हमारे जिस जनजातीय एवं आदिवासी समाज की उपेक्षा होती रही, मेरी सरकार ने उसके कल्याण को पहली प्राथमिकता दी है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘विशेष राष्ट्रीय मिशन चलाकर आदिवासी समुदाय की सिकल सेल से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘पूरा देश नॉर्थ ईस्ट के आठ राज्यों की संभावनाओं को देख सके, इस दिशा में, पहले अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘समाज के पिछड़े वर्ग और सफ़ाई कर्मचारियों को आसान लोन मुहैया कराने के लिए पीएम सूरज योजना का विस्तार किया गया है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘हमारी पांडुलिपियाँ हमारी धरोहर हैं। इनमें विशाल ज्ञान समाहित है जिसका मानव जाति के लाभ के लिए अध्ययन, शोध और उपयोग करने की आवश्यकता है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘प्रगति की भव्य इमारत को नई बुलंदियों तक ले जाने के लिए मजबूत स्तंभों की जरूरत होती है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘देश की सीमाओं की रक्षा और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ देश के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास भी हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘वैश्विक अस्थिरता के वातावरण में भारत आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक स्थिरता का स्तम्भ बनकर विश्व के सामने आदर्श प्रस्तुत कर रहा है।’ – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...