1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बंपर भर्ती : यूपी सहकारी संस्थागत सेवा मंडल में 2085 पदों पर निकली वैकेंसी, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका

बंपर भर्ती : यूपी सहकारी संस्थागत सेवा मंडल में 2085 पदों पर निकली वैकेंसी, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने अलग-अलग सहकारी बैंकों और संस्थाओं में 2,085 खाली पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट, क्लर्क/टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ अभियंता (JE) और मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के सभी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य की सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने अलग-अलग सहकारी बैंकों और संस्थाओं में 2,085 खाली पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट, क्लर्क/टाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर, कनिष्ठ अभियंता (JE) और मैनेजर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।

पढ़ें :- सोनौली:भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी, सुंदरीकरण गेट ढहने से दर्दनाक मौत

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

उत्तर प्रदेश के सहकारी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तक रखी गई है। इस पद की योग्यता रखने वाले छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

पद विवरण और पात्रता: सहायक या क्लर्क पद के​ लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक और CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य है। कनिष्ठ अभियंता के लिए संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में डिप्लोमा और मैनेजर के पद के लिए कॉमर्स, मैथ्स तथा स्टैट्स में स्नातक में 55 प्रतिशत या MBA/CA/B.Tech जैसी प्रोफेशनल डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा : इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा इसके अलावा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी (General/OBC): ₹500
अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST): ₹250
दिव्यांग (PH): निःशुल्क

चयन प्रक्रिया
चयन का आधार ऑनलाइन लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(CBT) के माध्यम से होगी। स्टेनोग्राफर और क्लर्क जैसे पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद स्किल/टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम चरण में दस्तावेज़ सत्यापन होगी और फिर उसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

रिपोर्ट : सुशील कुमार साह

पढ़ें :- डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे: अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...