नंदीग्राम सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से रिक्त हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि, उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की दो प्रमुख विधानसभा सीटें नंदीग्राम और रेजीनगर के उपचुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। ये दोनों सीटें काफी चर्चित हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं।
दरअसल, नंदीग्राम सीट भारतीय जनता पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जबकि रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे से रिक्त हुई है। चुनाव आयोग ने बताया कि, उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी। उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
नंदीग्राम उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या तृणमूल कांग्रे प्रमुख ममता बनर्जी एक बार फिर विधानसभा में प्रवेश करने के लिए नंदीग्राम के सियासी मैदान में उतरेंगी। बंगाल की दो सीटों के अलावा आयोग ने तमिलनाडु (2 सीटें), पुडुचेरी (1 सीट) और असम (1 विधानसभा सीट व नगांव लोकसभा सीट) के उपचुनाव की तारीखें भी घोषित कर दी हैं।