1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार 8 फरवरी को, नए और युवा चेहरों का मिल सकता है मौका

चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार 8 फरवरी को, नए और युवा चेहरों का मिल सकता है मौका

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) का कैबिनेट विस्तार 8 फरवरी यानी गुरुवार को होना हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड में चंपाई सोरेन (Champai Soren) के नेतृत्व में बनी सरकार ने नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2:30 का वक्त निर्धारित किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

झारखंड।  झारखंड सरकार (Jharkhand Government) का कैबिनेट विस्तार 8 फरवरी यानी गुरुवार को होना हैं। जानकारी के मुताबिक झारखंड में चंपाई सोरेन (Champai Soren) के नेतृत्व में बनी सरकार ने नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए दोपहर 2:30 का वक्त निर्धारित किया गया है। बताया गया कि झामुमो से बंसत सोरेन, सुदिव्य सोनू, सीता सोरेन और बैद्यनाथ राम का नाम आगे चल रहा है।

पढ़ें :- Viral Video: लड़की को आई नींद तो लड़का ट्रेन में अश्लीलता पर उतरा तो इस तरह सिखाया सबक 

हालांकि, अभी तक मंत्रियों की सूची नहीं दी गई है। ऐसी चर्चा है कि अगर समय पर कांग्रेस की ओर से मंत्रियों की लिस्ट नहीं दी गई, तो गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे के मंत्री शपथ ले सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (Congress General Secretary KC Venugopal) के यहां पार्टी नेताओं की अहम बैठक चल रही है। झारखंड मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। कांग्रेस कोटे के वर्तमान मंत्रियों का टिकट कट सकता है, उनकी जगह नए और युवा चेहरों का मौका मिल सकता है। झारखंड कांग्रेस (Jharkhand Congress) के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इसके संकेत दिए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...