1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Cango Boat Capsizes : किंशासा में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 86 लोगों की डूबने से हुई मौत , कई लापता

Cango Boat Capsizes : किंशासा में यात्रियों से भरी नाव पलटी, 86 लोगों की डूबने से हुई मौत , कई लापता

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब राजधानी किंशासा में यात्रियों से भरी एक नाव के नदी में पलट जाने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cango Boat Capsizes : डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब राजधानी किंशासा में यात्रियों से भरी एक नाव के नदी में पलट जाने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-मैंने रुकवाए आठ युद्ध, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

खबरों के अनुसार, हादसे के वक्त नाव में तकरीबन 270 से ज्यादा लोग सवार थे। नाव यात्रियों को किंशासा ले जा रही थी, तभी बीच नदी में इंजन में कुछ खराबी आई और नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। 185 लोग तैरकर नदी किनारे पर पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन 80 से ज्यादा लोगों को जान गवानी पड़ गई।

ओवरलोडिंग
हादसे के बाद कांगो के अफसरों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है। साथ ही वाटर ट्रांसपोर्ट के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...