1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अंबाला में बाइक सवार तीन भाइयों को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक फरार

अंबाला में बाइक सवार तीन भाइयों को कैंटर ने मारी टक्कर, चालक फरार

अंबाला शहर के जलबेड़ा रोड पर आज 16 जून, दिन सोमवार सुबह आगे निकलने की जल्दबाजी में एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक सवार तीन चेचेरे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक कैंटर के पहियों के नीचे आ गई और तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

By Sushil Sah 
Updated Date

हरियाणा। अंबाला शहर के जलबेड़ा रोड पर आज 16 जून, दिन सोमवार सुबह आगे निकलने की जल्दबाजी में एक तेज रफ्तार कैंटर चालक ने बाइक सवार तीन चेचेरे भाइयों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक कैंटर के पहियों के नीचे आ गई और तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उनकी खराब हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ सेक्टर- 32 रेफर कर दिया। इन घायलों की पहचान हर्ष, आर्यन और मनप्रीत के रूप में हुई है जो रत्नगढ़ निवासी हैं।

पढ़ें :- सेना के जवानों का 1,200 KM साइकिल अभियान, हिमाचल में छात्रों को दिया फिटनेस का संदेश

इनमें से आर्यन और मनप्रीत सगे भाई हैं। आपको बता दे कि इस हादसे में तीनों की टांगों में कई फ्रैक्चर आने के साथ ही सिर में भी गंभीर चोटें लगी हैं। वही आरोपित चालक तीन किलोमीटर दूर कैंटर छोड़कर भाग गया। कैंटर के इन तीनों की टांगों पर चढ़ने की वजह से इनकी हड्डियां पूरी तरह से टूट चुकी थीं। खबरों के मुताबिक ईलाज के दौरान अस्पताल में हर्ष ने बताया कि वह अपने भाइयों आर्यन और मनप्रीत के साथ बाइक पर सवार होकर तेजा मोहड़ी क्षेत्र से अंबाला शहर स्थित हंगरी हब की ओर जा रहा था। आज सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर जैसे ही वे जलबेड़ा रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दुर्घटना के दौरान मौके पर मौजूद दर्शकों के अनुसार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक को टक्कर मार दी।

राहगीरों ने बचाई जान

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को खून से लथपथ हालत में बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...