1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 1 जून 2025 का राशिफल : रवि योग में 5 राशि वालों मिलेगा किस्‍मत का भरपूर साथ, कारोबार में खूब होगा मुनाफा, देखें अपना रा‍शिफल

1 जून 2025 का राशिफल : रवि योग में 5 राशि वालों मिलेगा किस्‍मत का भरपूर साथ, कारोबार में खूब होगा मुनाफा, देखें अपना रा‍शिफल

1 जून 2025 का राशिफल : रविवार 1 जून 2025 को रवि योग बन रहा है। इसमें मिथुन और कन्‍या सहित 5 राशियों पर किस्‍मत मेहरबान होगी। आपको अचानक से बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दिन सफलता से भरा होगा। आपको कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

1 जून 2025 का राशिफल : रविवार 1 जून 2025 को रवि योग बन रहा है। इसमें मिथुन और कन्‍या सहित 5 राशियों पर किस्‍मत मेहरबान होगी। आपको अचानक से बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और दिन सफलता से भरा होगा। आपको कहीं से शुभ सूचना मिल सकती है। आपका दिन सम्‍मान और आर्थिक लाभ से भरा होगा। परिवार के सभी लोगों से आपको भरपूर मदद मिलेगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए अपना राशिफल विस्‍तार से।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज खुशहाली बनी रहेगी। कुछ जातकों का विवाह तय हो सकता है। नए आय स्रोत बन सकते हैं,लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें।

वृषभ – नौकरी में प्रगति के आज संकेत हैं। नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है। आज परिवार में कुछ तनाव हो सकता है,लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मिथुन –  कमाई के आज बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। नए अवसरों का लाभ उठाएं।

कर्क – आज थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन आज मेहनत का फल मिलेगा। अपने माता-पिता की सेवा जरूर करें। आज जल में हल्दी और पीला फूल डालकर सूर्य को अर्पित करें।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – आज नेतृत्व क्षमता से कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के योग हैं। नेतृत्व कौशल का सही उपयोग करें। किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें। अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या –  धन आगमन के आज योग हैं। आज मानसिक थकान हो सकती है। सतर्क रहें और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु पराजित होंगे।

तुला – आज का दिन अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। साझेदारी में कोई नया कार्य कर सकते हैं। आज परिवार वालों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक – विवाह/सगाई: शुभ योग बन रहे हैं। आज नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिल सकती है। आज साझेदारी में पारदर्शिता बनाए रखें। आज का दिन उत्तम।

धनु – आज का दिन अच्छा रहेगा। आज शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। भाई-बहनों से संबंधों में सुधार लाएं। यात्रा कर सकते हैं जो यात्रा से लाभ भी होगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज माता और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यालय में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है।
परिवार के साथ समय बिताएं।

कुंभ – मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज रोगों से मुक्ति मिलेगी। कार्यालय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज धन के मामलों में सतर्क रहें।

मीन – आज व्यापार सामान्य रहेगा। आज उन्नति के योग हैं। आज भाई-बहनों के साथ तनाव से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...