1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर दिखाए गए काले झंडे, ‘वापस जाओ’ के लगे नारे

कोलकाता में CEC ज्ञानेश कुमार को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के बाहर दिखाए गए काले झंडे, ‘वापस जाओ’ के लगे नारे

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर काफी विवाद होता रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की ओर से भाजपा और भारत चुनाव आयोग पर गंभीर चुनाव लगाए जाते रहे हैं। इस बीच, बंगाल में चुनावों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा है। कोलकाता में उन्हें मंगलवार सुबह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाये गए और 'वापस जाओ' के नारे भी लगाए हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

West Bengal Elections : पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर काफी विवाद होता रहा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी की ओर से भाजपा और भारत चुनाव आयोग पर गंभीर चुनाव लगाए जाते रहे हैं। इस बीच, बंगाल में चुनावों के ऐलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को विरोध का सामना करना पड़ा है। कोलकाता में उन्हें मंगलवार सुबह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाये गए और ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए हैं।

पढ़ें :- TMC लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी,बीजेपी और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार शाम को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए चुनाव आयोग की फुल बेंच मीटिंग के लिए तीन दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे थे। रविवार रात कोलकाता पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। कोलकाता में मंगलवार सुबह यहां के पास दक्षिणेश्वर काली मंदिर के दौरे के समय मुख्य चुनाव आयुक्त को लोगों के एक ग्रुप के विरोध का सामना करना पड़ा, जिन्होंने ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए।

इससे पहले पश्चिम बंगाल में अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सोमवार को कोलकाता में भारत चुनाव आयोग की पूरी बेंच से मुलाकात की। उनमें से कई ने आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ज़्यादा से ज़्यादा दो चरण में मतदान कराने की मांग की। चुनाव आयोग ने यह बात कही है। वहीं, सीएम ममता बनर्जी ने आयोग पर राज्य के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...