HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्र सरकार का कोरोना वैक्सीन को लेकर दावा, कहा-राज्यों के पास उपलब्ध हैं 1.24 करोड़ से अधिक खुराकें

केंद्र सरकार का कोरोना वैक्सीन को लेकर दावा, कहा-राज्यों के पास उपलब्ध हैं 1.24 करोड़ से अधिक खुराकें

कोरोना वायरस को हराने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। कई राज्यों ने कोरोना की वैक्सीन कम होने का दावा किया है। उनका कहना है कि केंद्र उन्हें वैक्सीन नहीं उपलब्ध करा रही है। ऐसे में गुरुवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को हराने के लिए देशभर में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। कई राज्यों ने कोरोना की वैक्सीन कम होने का दावा किया है। उनका कहना है कि केंद्र उन्हें वैक्सीन नहीं उपलब्ध करा रही है। ऐसे में गुरुवार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीके की 1.24 करोड़ से ज्यादा खुराकें उपलब्ध हैं।

पढ़ें :- New CM Atishi: दिल्ली की नई सीएम आतिशी समेत इन नेताओं ने ली शपथ; देखें मंत्रियों की लिस्ट

मंत्रालय ने कहा कि अगले तीन दिनों में उन्हें 94 लाख 66 हजार 420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रदेशों को 32.92 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की गयी है। इनमें बर्बाद हुई 31 करोड़ 67 लाख 50 हजार 891 खुराकें भी शामिल हैं।

इसने कहा, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास लोगों के टीकाकरण के लिए अब भी 1.24 करोड़ (एक करोड़ 24 लाख 50 हजार 909 से ज्यादा खुराकें हैं। अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 94 लाख 66 हजार 420 और खुराकों की आपूर्ति की जाएगी।

 

पढ़ें :- Kalikesh Singh Deo चुने गए NRAI के नए अध्यक्ष; चुनाव में वीके धाल को 36-21 से हराया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...