1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अध्यक्ष नौतनवा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अध्यक्ष नौतनवा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अध्यक्ष नौतनवा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: शनिवार को नौतनवा नगर के दोमुहान घाट पर नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी एवं अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा, “पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व रहेगा, तब तक मानव सभ्यता भी सुरक्षित रहेगी। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।”

पौधारोपण कार्यक्रम में सभासद अनिल जायसवाल, अभय कुमार, राकेश जायसवाल, मदनलाल वर्मा सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

पढ़ें :- यूपी पुलिस को बड़ा तोहफा, सीएम योगी ने मोटरसाइकिल भत्ता बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया, वर्दी भत्ते में भी की बढ़ोतरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...