1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Chandigarh Mayor Election : अखिलेश, बोले-लोकतंत्र को निगल रही है भाजपा, सत्ता का ऐसा वहशीपन देश के लिए बहुत घातक

Chandigarh Mayor Election : अखिलेश, बोले-लोकतंत्र को निगल रही है भाजपा, सत्ता का ऐसा वहशीपन देश के लिए बहुत घातक

समाजावादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक्स पोस्टर पर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में बहुमत न होते हुए भी जिस प्रकार भाजपा ने अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए अधिकारियों को दबाव में लेकर, चुनाव जीतने की धांधली की है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजावादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (National President Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक्स पोस्टर पर लिखा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव (Chandigarh Mayor Election) में बहुमत न होते हुए भी जिस प्रकार भाजपा ने अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए अधिकारियों को दबाव में लेकर, चुनाव जीतने की धांधली की है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

उन्होंने कहा कि उसका तत्काल संज्ञान सिर्फ़ चुनाव आयोग ही न ले बल्कि संविधान के प्रहरी के रूप में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) भी ले और तुंरत इन नतीजों को निरस्त कर अपनी देखरेख में चुनाव करवाकर न्यायसंगत नतीजे घोषित करे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस लोकतान्त्रिक-अपराध (Democratic Crime) के लिए दोषी लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र (Democracy) को निगल रही है। सत्ता का ऐसा वहशीपन देश और देश की जनता के लिए बहुत घातक साबित होगा।

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

बताते चलें कि चंडीगढ़ में शहरी निकाय चुनाव में मेयर पद पर भाजपा उम्मीदवार मनोज सोनकर को मेयर घोषित कर दिया गया है। आप और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा है। मनोज सोनकर ने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार कुलदीप टीटा को 4 वोटों से हरा दिया है। पीठासीन अधिकारी ने आठ वोट अमान्य करार दिए हैं। इस पर आप और कांग्रेस ने पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर कई वोटों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। कांग्रेस और आप पार्षदों का आरोप है कि अनिल मसीह वीडियो में कई वोटों पर पेन चलाते हुए नजर आए हैं। वीडियो में भी इसके सबूत हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...