1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Chandigarh Mayor Election 2024 : BJP की कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव

Chandigarh Mayor Election 2024 : BJP की कुलजीत संधू ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर में चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। बीजेपी (BJP)  के कुलजीत संधू को 19 वोट मिले। वहीं 'इंडिया' गठबंधन (AAP-Congress) की तरफ से उम्मीदवार रहे गुरप्रीत गाबी को 16 वोट मिले।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर में चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन को सोमवार को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। बीजेपी (BJP)  के कुलजीत संधू को 19 वोट मिले। वहीं ‘इंडिया’ गठबंधन (AAP-Congress) की तरफ से उम्मीदवार रहे गुरप्रीत गाबी को 16 वोट मिले।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी को दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने म्यूजिक बजाया,ईरानी राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

वहीं डिप्टी मेयर के लिए बीजेपी (BJP)  की तरफ से राजिंदर सिंह और इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की तरफ से निर्मला देवी मैदान में हैं। वोटिंग शुरू होने के बाद चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर (Chandigarh MP Kirron Kher) ने अपना वोट डाला।

क्या हैं समीकरण?

चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) के 35 सदस्यीय सदन में, बीजेपी (BJP)   के पास 14 पार्षद हैं, जिसमें सांसद और पदेन सदस्य किरण खेर का एक और वोट है। AAP के पास 13, जबकि कांग्रेस (Congress) के पास 7 पार्षद हैं। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) का एक पार्षद है, जिसने बीजेपी (BJP) को समर्थन दिया है। आम आदमी पार्टी के तीन पार्षदों के पाला बदलने से बीजेपी (BJP) के पास 19 वोट हो जाएंगे, जिसमें एक शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) भी शामिल है।

पढ़ें :- indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...