HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chandra Grahan 28-29 October: शरद पूर्णिमा को लगेगा साल का आखिरी चन्द्रग्रहण, जानिए भारत में कब दिखेगा

Chandra Grahan 28-29 October: शरद पूर्णिमा को लगेगा साल का आखिरी चन्द्रग्रहण, जानिए भारत में कब दिखेगा

Chandra Grahan 28-29 October: साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीने यानी अक्टूबर की 14 तारीख को लगा था। लेकिन यह सूर्यग्रहण में भारत में नहीं देखगा गया था। वहीं, अब अक्टूबर में ही साल का आखिरी चन्द्र-ग्रहण लगने वाला है और यह चन्द्रग्रहण भारत समेत कई देशों में देखा जाएगा। सौरमंडल में लगने वाली ग्रहण की घटना भले ही खगोलीय हो, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसके लाभ और हानि का दूरगामी परिणाम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं यह चन्द्र-ग्रहण की तिथि और समयावधि क्या होगी? 

By Abhimanyu 
Updated Date

Chandra Grahan 28-29 October: साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण इसी महीने यानी अक्टूबर की 14 तारीख को लगा था। लेकिन यह सूर्यग्रहण में भारत में नहीं देखगा गया था। वहीं, अब अक्टूबर में ही साल का आखिरी चन्द्र-ग्रहण लगने वाला है और यह चन्द्रग्रहण (Lunar Eclipse) भारत समेत कई देशों में देखा जाएगा। सौरमंडल में लगने वाली ग्रहण की घटना भले ही खगोलीय हो, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इसके लाभ और हानि का दूरगामी परिणाम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं यह चन्द्र-ग्रहण की तिथि और समयावधि क्या होगी?

पढ़ें :- यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान कल,अखिलेश यादव समेत इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण रविवार 28-29 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) की रात लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 01:06 पर शुरू होगा और 02:22 पर समाप्त हो जाएगा। भारत में ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटे 16 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 09 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) का सूतक काल 28 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा।

भारत के अलावा 28-29 अक्टूबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...