HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 1 करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली ​​चलपति एनकांउटर में ढेर, सुरक्षाबलों ने अब तक 19 नक्सलियों को मार गिराया

1 करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली ​​चलपति एनकांउटर में ढेर, सुरक्षाबलों ने अब तक 19 नक्सलियों को मार गिराया

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने भीषण मुठभेड़ में 19 नक्सलवादियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने कई खूंखार नक्सलवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक तो इतना खतरनाक था कि उसके सिर पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने भीषण मुठभेड़ में 19 नक्सलवादियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने कई खूंखार नक्सलवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक तो इतना खतरनाक था कि उसके सिर पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। 1 करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती (Naxalite Central Committee member Jayaram alias Chalpati) भी मारा गया है। मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

पढ़ें :- Mahakumbh 2025 : वोटिंग के बीच महाकुंभ में पीएम मोदी ने लगाई संगम में डुबकी, प्रयागराज में अब सीएम योगी संग कर रहे हैं बोटिंग…

सुरक्षाबलों के मुताबिक, मुठभेड़ के बाद 19 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें जयराम उर्फ चलपति (Jayaram alias Chalpati)भी शामिल है। चलपति नक्सलियों की सेंट्रल कमिटी का सदस्य है। उसकी गिनती देश के बेहद खतरनाक नक्सली कमांडरों में थी। सुरक्षाबलों पर कई हमलों में शामिल रहा चलापथी कितना खूंखार था इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उसके सिर पर पूरे एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। सीसी मेंबर जयराम उर्फ चलपति (CC Member Jayaram alias Chalpati) ओडिशा कैडर का नक्सली था, जो छत्तीसगढ़ में मारा गया है। सीसी मेंबर (CC Member) का मारा जाना नक्सली ऑपरेशन के इतिहास में पहली घटना है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 19 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। सोमवार शाम से सुरक्षाबलों ने मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान 19 नक्सलियों के शव मिले।
नक्सलवाद ले रहा अंतिम सांस : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने ट्वीट किया, नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने नक्सल मुक्त भारत के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की। ​​सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।

नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामिल

मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज एक करोड़, तो गुड्डू 25 लाख रुपए का इनामी था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था। नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 (बाद में सख्या बढ़कर 19 हो गई) नक्सलियों को मार गिराया। नक्सल मुक्त भारत के हमारे संकल्प और हमारे सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से, नक्सलवाद आज अंतिम सांस ले रहा है।’

पढ़ें :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी, साधु-संतों के साथ संगम में लगाई पुण्य की डुबकी

घेरे गए 60से ज्यादा नक्सलवादीआईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30, कोबरा 207, CRPF की 65 और 211 बटालियन व SOG नुआपाड़ा की संयुक्त टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की सीमा से लगभग 5 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ीघाट रिजर्व वन में बड़ी संख्या में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर 19 जनवरी की रात को ऑपरेशन शुरू किया गया था। 1000 जवानों ने 60 से ज्यादा नक्सलियों को घेरा था। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और एक ‘सेल्फ लोडिंग’ राइफल मिली है। नक्सलियों के बारूदी सुरंग का भी पता चला था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...