मुरादाबाद की मिठाई और नमकीन विस्कुट की मशहूर टेम्पटेशन के बेकरी के गोदम पर छापेमारी कर बड़ी कार्यवाही की. बेकरी गोदाम में एक्सपायरी खाद्य सामग्री को सील किया गया.
मुरादाबाद :- मुरादाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रमजान से पहले मंडी समिति में खजूर बेचने वाले व्यापरीयों पर बड़ी कार्यवाही की थी. वही एक बार फिर से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मुरादाबाद की मिठाई और नमकीन विस्कुट की मशहूर टेम्पटेशन के बेकरी के गोदाम पर छापेमारी कर बड़ी कार्यवाही की. बेकरी गोदम में एक्सपायरी खाद्य सामग्री को सील किया गया. सबसे बड़ी बात यह की बेकरी गोदाम में चिकन पाउडर बरामद हुआ जबकि टेम्पटेशन की दुकानों पर कोई भी नॉनवेज खाद्य सामग्री नहीं बेची जाती है. खाद्य विभाग ने टेम्पटेशन के गोदाम के कई हिस्सों को सील किया गया.

मुरादाबाद के सिविल लाइन स्थित टेम्पटेशन के गोदाम पर मंगलवार की शाम खाद्य विभाग ने छापेमारी की. गोदाम की तीसरी मंजिल स्थित गोदाम को सील कर दिया गया. यहां पर काफी गंदगी मिली साथ ही गोदाम के बेसमेंट स्थित खाद्य सामग्री को जब खाद्य विभाग के अधिकारियो ने चैक किया गया तो काफी मात्रा में एक्सपायरी सामान मिला. ज्यादा तर सामग्री दो साल पहले ही एक्सपायर हो गयी थी. सबसे बड़ी बात यह की बेकरी के बेज बेकरी गोदाम में चिकन पाउडर मिला इस पर खाद्य विभाग टेम्पटेशन पर बड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रहा है. खाद्य विभाग के अधिकारियो का कहना है की सभी सेम्पल जांच के लिए भेज दिए है जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.
सुशील कुमार सिंह
मुरादाबाद