1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुख्यमंत्री आतिशी ने अभी भी नहीं मानी हार, बोलीं- केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे

मुख्यमंत्री आतिशी ने अभी भी नहीं मानी हार, बोलीं- केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे

Delhi Elections Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शनिवार सुबह से जारी है। अब तक सामने आए रुझानों में भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का लगातार तीसरी बार दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का सपना टूटते हुए नजर आ रहा है। हालांकि, दिल्ली की सीएम आतिशी को अभी अभी भरोसा है कि अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’

दिल्ली चुनाव की मतगणना के बीच सीएम और कालकाजी से आप उम्मीदवार आतिशी ने कहा, “यह कोई साधारण चुनाव नहीं था बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अच्छाई, आप और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी होगी। वह चौथी बार सीएम बनेंगे।” बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 60.44 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। वहीं, मतगणना के दौरान अब तक आए रुझानों में 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है।

चुनाव के रुझानों पर कालकाजी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने कहा, “दिल्ली के गुनहगारों को दिल्ली माफ नहीं करेगी… मुझे नहीं पता कि कौन फायदे में है और कौन नुकसान में है; जिन्होंने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया – यह उनका नुकसान है।”

सुबह 10 बजे तक मतगणना के रुझान

कुल सीटें- 70

पढ़ें :- दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 14 शर्तें पूरी करने हिदायत देते हुए रामलीला मैदान में रैली की दी अनुमति, पार्टी ने प्रशासन पर लगाया बाधा डालने का आरोप

बहुमत का आंकड़ा- 36 सीटें

भाजपा- 46 सीटें

आम आदमी पार्टी- 23 सीटें

कांग्रेस- 1 सीट

अन्य- 0

पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...