1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. China floods : चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 की मौत , लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला गया

China floods : चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 की मौत , लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला गया

दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार को भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

China floods : दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार को भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। बाढ़ की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है।  काउंटी में कई नदियों में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। अधिकतम प्रवाह 11,360 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड तक पहुंच गया है। स्थानीय अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि लगातार भारी वर्षा और जल प्रवाह के कारण गुइझोऊ के रोंगजियांग और कांगजियांग जिलों में भीषण बाढ़ आ गई है। बाढ़ ने कई निचले इलाकों को जलमग्न कर दिया है। कई टाउनशिप में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है, जिससे सड़कें ब्लॉक हो गई हैं।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ की वजह से बड़े पैमाने पर लोगों को प्रभावित इलाकों से निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 80,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

पढ़ें :- Middle East Flights :  मिडिल ईस्‍ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव

राहत कार्य में जुटी टीमों की कोशिश पानी की निकासी, महामारी को रोकने, प्रभावित क्षेत्रों को डिसइंफेक्ट करने, आपदा के बाद की रिकवरी शुरू करने और बाढ़ में फंसे हुए लोगों की खोज करना है। इटरनेट सेवा बाधित हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...