1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. Chinnaswamy IPL Tickets Uproar : हर विधायक को मिले IPL का 4 VIP टिकट, कर्नाटक स्पीकर ने सरकार को दिया निर्देश

Chinnaswamy IPL Tickets Uproar : हर विधायक को मिले IPL का 4 VIP टिकट, कर्नाटक स्पीकर ने सरकार को दिया निर्देश

Chinnaswamy IPL Tickets Uproar : आईपीएल 2026 मैचों के टिकट को लेकर कर्नाटक में विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के अलग-अलग दलों के विधायक टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने गुरुवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए हर विधायक को कम से कम चार VIP टिकट उपलब्ध कराए जाएं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Chinnaswamy IPL Tickets Uproar : आईपीएल 2026 मैचों के टिकट को लेकर कर्नाटक में विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्नाटक के अलग-अलग दलों के विधायक टिकट न मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। जिसके बाद विधानसभा के स्पीकर यूटी खादर ने गुरुवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह यह सुनिश्चित करे कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए हर विधायक को कम से कम चार VIP टिकट उपलब्ध कराए जाएं।

पढ़ें :- RCB vs SRH : मैच का टिकट नहीं मिला तो भड़के कांग्रेस विधायक, KSCA पर टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग का लगाया आरोप

दरअसल, कर्नाटक के सत्ताधारी दल कांग्रेस समेत अलग-अलग पार्टियों के सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्टेडियम का प्रबंधन करने वाली संस्था KSCA ने उनके साथ “अपमानजनक” व्यवहार किया। विपक्ष के नेता आर. अशोका समेत कई विधायकों ने शिकायत की कि उन्हें सिर्फ़ एक टिकट दिया गया और मैचों के दौरान बैठने की उचित व्यवस्था नहीं दी गई। जबकि कुछ विधायक ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में विधायकों के लिए एक अलग लाउंज की भी मांग की। इस मुद्दे पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, “हमने कदम उठाए हैं; KSCA और क्रिकेट बोर्ड जल्द ही इस पर फैसला लेंगे।”

इससे पहले हुनगुंड से कांग्रेस विधायक विजयानंद काशप्पनवर ने गुरुवार को कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आरसीबी बनाम एसआरएच मैच का टिकट विधायकों और मंत्रियों को न उपलब्ध कराये जाने को उनका अपमान बताया है। बेंगलुरु में काशप्पनवर ने मीडिया से कहा, “इस महीने की 28 तारीख से IPL मैच शुरू होने वाला है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ विधायकों, मंत्रियों और उनके परिवारों के लिए टिकट उपलब्ध नहीं करा रहा है। देखिए, वे सरकार से सारी सुविधाएं ले रहे हैं। उन्हें सारी सुरक्षा, सब कुछ मिल रहा है; वे सरकार से हर तरह की सुविधा ले रहे हैं। लेकिन वे विधायकों का सम्मान नहीं कर रहे हैं, वे टिकट जारी नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे तो ऑनलाइन टिकट लेने को कह रहे हैं। क्या हमें सिर्फ़ ऑनलाइन ही पता है? यह सब तो ब्लैक मार्केट का खेल है।”

फैंस ने भी लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि आरसीबी और एसआरएच के बीच मैच के लिए टिकट बुकिंग मंगलवार शाम 4 बजे शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में सारे टिकट बिक गए। जिसको लेकर नाराज कुछ फैंस ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। एक फैन ने दावा किया कि टिकट बुकिंग शुरू होते ही टिकट सोल्ड आउट दिखने लगे। दूसरे फैन ने कहा कि आरसीबी टिकट सेल खोलने का क्या मतलब जब फैंस के लिए सीट ही नहीं है? वो 4 बजे लॉगिन था, 4:01 पर सेल शुरू हुई और वह टिकट बुक नहीं कर सका।

पढ़ें :- डु प्लेसिस ने टिम सीफर्ट और फिन एलन का किया समर्थन, कहा- आंद्रे रसेलकी भूमिका निभाएंगे कैमरन ग्रीन

कुछ ने तो टिकट बुकिंग प्रक्रिया में ही गड़बड़ी का आरोप लगाया। कुछ यूजर्स ने दावा किया कि वे पेमेंट तक पहुंचे, लेकिन टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। यही नहीं कुछ लोगों ने ये आरोप तक लगा दिये कि बड़ी संख्या में टिकट पहले से VVIP को दे दिए गए। फिलहाल, हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते, लेकिन आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच को लेकर फैंस के जबर्दस्त जुनून से इंकार नहीं किया जा सकता।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...